HomeAccidentBreaking : खाई में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 05...

Breaking : खाई में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 05 लोगों की मौत, 01 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तराखंड-हिमाचल सीमावर्ती बानपुर के पास एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के 05 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा देहरादून जिले की त्यूणी तहसील के अंतर्गत बानपुर के निकट हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बानपुर रोड पर आज अचानक एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में चालक को छोड़कर सभी एक ही परिवार के लोग सवार थे। स्थानीय नागरिकों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर बचाव दल के साथ पहुंची पुलिस ने रेस्कयू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को खाई से मुख्य सड़क मार्ग तक लेकर आये। जहां से सभी को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 05 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

मृतकों में चालक जग्गी, परिवार के मुखिया बानपुर निवासी संजय, उनकी पत्नी बबली, पुत्र निखिल, साला जगदीश शामिल हैं। जबकि उनकी बेटी को गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है। यह घटना सुबह 9.30 की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments