HomeUttarakhandAlmoraभिकियासैंण : वरिष्ठ पत्रकार आनंद नेगी पंचतत्व में विलीन, एक साथ जली...

भिकियासैंण : वरिष्ठ पत्रकार आनंद नेगी पंचतत्व में विलीन, एक साथ जली तीन चिताएं

ADVERTISEMENTS
  • सैकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई
  • सुबह 11 बजे रापड़ से भिकियासैंण निकली शव यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत/अल्मोड़ा

दैवीय आपदा में असमय काल का ग्रास बने वरिष्ठ पत्रकार आनंद नेगी व उनके पोते—पोती की अंत्येष्टि आज भिकियासैंण स्थित घाट में हुई। यहां अत्यंत गमगीन माहौल एक साथ तीन चिताओं की अंत्येष्टि हुई। शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर की रात रापड़ में मकान ढह जाने के बाद मलबे में दब जाने से पत्रकार आनंद नेगी, उनके पोते तनुज व पोती किरन की मौत हो गई थी।इनकी शव यात्रा आज बुधवार को स्व. आनंद सिंह नेगी के पैत्रक गांव रापड़ से तकरीबन 11 बजे भिकियासैंण को निकली। जहां रामगंगा तथा गगास के संगम पर तीनों शवों का दाह संस्कार किया गया। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

नैनीताल जिले के ये मार्ग वाहनों के लिए खुले और ये पूर्णरूप से बाधित, जानिए ताजा अपडेट

शवदाह के समय माहौल अत्यंत गमगीन था। किसी को इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा था कि पत्रकार आनंद नेगी अब इस संसार में नहीं रहे। एक साथ तीन चिताओं की मौजूदगी हृदय को विह्वल कर रही थी। हर आंखें नम दिखाई दीं। चिताओं को दिवंगत आनंद सिंह नेगी के पुत्र प्रहलाद सिंह नेगी तथा चाचा जगत सिंह नेगी ने मिलकर मुखाग्नि दी। स्व. आनंद नेगी के पुत्र जो यूनियन बैंक गुरदासपुर पंजाब में कार्ययत हैं। सूचना मिलते ही आपदाग्रस्त इलाकों से होते हुए बड़ी कठिनाई से गत दिवस देर शाम सात बजे रापड़ पहुंच गये थे।

दु:खद : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह नेगी, पोते—पोती सहित मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

उल्लेखनीय है कि स्व. आनंद नेगी की दो पुत्रियों में से बड़ी पुत्री का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था। उनकी पुत्री आज अपने ससुराल से यहां सुबह 10.45 बजे पहुंच पायी। जिसके बाद ही शव यात्रा निकली। इस दौरान रापड़ में मौजूद उनके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ था।

चारधाम यात्रा अपडेट : यमुनोत्री-गंगोत्री, केदारनाथ धाम यात्रा फिर से शुरू, कई जिलों में मौसम साफ

शव यात्रा में सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक रानीखेत करन माहरा, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, सल्ट के विधायक महेश जीना, कैलाश पन्त, महेन्द्र अधिकारी, सीडीओ अल्मोड़ा नवनीत पांडे, नरेद्र रौतेला, दिनेश तिवारी, सीओ रानीखेत तपेश चंद, एसएसआई रानीखेत जसविंदर सिंह, प्रेम शर्मा, गौरव तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हल्द्वानी : यहां मलबे में दबे मिले चार शव, 21-18 वर्षीय लड़की-लड़का शामिल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments