HomeUttarakhandAlmoraबड़ी राहत: वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग

बड़ी राहत: वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग यातायात के लिए मंगलवार शाम से खोल दिया गया है, जबकि खुटानी-पदमपुरी मार्ग अभी भी बंद है। जिसे खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी से लगातार मलबे की सफाई की जा रही है। ज्ञात रहे कि अति वृष्टि के कारण रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग सलड़ी में भारी मात्रा में मलबा आ जाने से बीती रात से बंद था।

विभाग के अपर सहायक अभियंता ने बताया कि मार्ग को खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि कल 20 अक्टूबर, बुधवार से पूर्व की भांति सुबह से शाम तक मार्ग में यातायात संचालित होगा। ज्योलीकोट मार्ग बंद होने से प्रशासन द्वारा फिलहाल मार्ग को दिन में यातायात के लिए खुला रखने का निर्णय लिया है। याद दिला दें कि आज 19 अक्टूबर को डीएम के आदेश पर रानीबाग—भीमताल मार्ग बंद कर दिया गया था, जिसे अब सुचारू कर दिया गया है।

इधर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र डॉ. निलेश आनन्द भरणें ने बताया कि जनपद नैनीताल द्वारा जनपदीय पुलिस के अतिरिक्त राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF- 2 sub team (12 man power), IRB 1ST – 2 coy, 1 platoon, 1-1/2 sec and, 31 bn PAC- 1 platoon mahila dal, fire- 7 team (33 man power), Jal police- 05 को नियुक्त किया गया है। जनपद नैनीताल के खैरना, गरमपानी, रामगढ़, भुजियाघाट, ओखलकाण्डा, गौला पुल, काठगोदाम, नैनी क्षेत्र प्रभावित हुए। जनपद में 28 व्यक्तियों की आपदा से मौत हो गई है तथा लगभग 950 लोगो को रैस्क्यू किया गया है। रामगढ़ एवं छड़ा में राहत एवं बचाव कार्य को बखूबी अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि​ फिलहाल भुजियाघाट, गौला पुल की सडक व काठगोदाम की रेलवे लाईन क्षतिग्रस्त है। जिस सम्बन्ध में अन्य विभागो से समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments