नैनीताल जनपद अंतर्गत रामगढ़ में अतिवृष्टि के दौरान बादल फटने से भारी तबाही के समाचार हैं। यहां दर्जन भर से अधिक लोग लापता बताये जा रहे हैं। मदद के लिए सेना बुला ली गई है।
रामगढ़ में लगातार भू—स्खलन हो रहा है। अधिकांश आम संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। रामगढ़ ब्लॉक में एक मकान के ऊपर मलबा गिरने से 12 से अधिक लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि सड़क संपर्क मार्ग टूटने से बचाव दल को वहां पहुंचने में खासी दिक्कत पेश आ रही है। रानीखेत से आर्मी की डोगरा रेजीमेंट के जवानों को रेस्क्यू और राहत कार्य के लिए बुलाया गया है। इधर राज्य सरकार ने आपदा से निपटने के लिए केंद्र से भी मदद मांगी है। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि सेना के अलावा एयरफोर्स की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां दर्जन भर से अधिक मकान नदी में समां चुके हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।