HomeUttarakhandAlmoraस्व. एनडी तिवारी के नाम पर करें कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नामकरण...

स्व. एनडी तिवारी के नाम पर करें कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नामकरण : सती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य तथा उत्तराखण्ड सरकार में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नया नामकरण पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी के नाम पर करने की मांग की है।

सती ने उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के नाम पर उनकी जन्म तिथि व पुण्य तिथि 18 अक्टूबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम उनके नाम पर करने की घोषणा करें। यही स्व. एनडी तिवारी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सती ने कहा कि जैसे गढ़वाल विश्वविद्यालय का नाम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर है, वैसे ही कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम भी सर्व मान्य नेता विकास पुरुष स्व पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर होना जन भावना के अनुरूप होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments