कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ आज रविवार को सोमेश्वर विधानसभा के टाना क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने जन समस्याओं का जायजा लिया।
भ्रमण के बाद कांग्रेस जनों की बैठक में सांसद प्रदीप टम्टा कहा कि भाजपा सरकार विफलताओं से भरी पड़ी है। भाजपा शासनकाल में आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोज़गारी, महंगाई से आम जनता त्रस्त है। भमण व बैठक में हरीश जोशी, नर सिंह, देवेंद्र बिष्ट, राजू भट्ट, हीरा देवी, पान सिंह, हिमांशू आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।