HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : गोल्डन कार्ड विसंगति के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी

बागेश्वर : गोल्डन कार्ड विसंगति के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड की कटौती बंद करने की मांग मुखर हो गई है। राज्य कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक पेंशनर्स में इसको लेकर भारी उबाल है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

शनिवार को स्थानीय होटल परिसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष केशवानंद जोशी ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर गोल्डन कार्ड बनवाया, जिसमें उनकी पेंशन काटी जा रही है, जबकि गोल्डन कार्ड का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। बुढ़ापे में उन्हें पैसे की जरूरत होती है। वह भी काट कर मिल रही है। सरकार को तत्काल गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही कटौती को बंद करना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार ने यदि नवंबर माह में कटौती बंद नहीं की तो वह दिसंबर माह से आमरण अनशन, धरना, प्रदर्शन आदि शुरू करेंगे। बैठक में बालादत्त तिवारी, बची गिरी, बचे सिंह रावत, त्रिलोक देव, केशर सिंह कनवाल, नारायण सिंह गढ़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments