HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : देहरादून पहुंची शहीदों की पार्थिव देह, पैत्रक गांव में...

बिग ब्रेकिंग : देहरादून पहुंची शहीदों की पार्थिव देह, पैत्रक गांव में होगी अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में उत्तराखंड के शहीद जवानों के पार्थिव शरीर हवाई जहाज से देहरादून पहुंच गये हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहीद जवानों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शव उनके पैत्रक गांव रवाना हो गये हैं।

उल्लेखनीय है कि जम्मू के पूंछ जिले के नाढ़खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे। शहीदों में टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शामिल हैं। शनिवार को दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर उनके गांव रवाना हो गया है।

ज्ञात रहे कि टिहरी के विमाण गांव निवासी 26 वर्षीय राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी 05 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तीन साल पहले शादी हुई थी। उनके घर में पत्नी पार्वती के अलावा एक डेढ़ साल का बेटा है। उनके माता-पिता और पत्नी गांव में ही रहते हैं। विक्रम अपने घर का इकलौता बेटा था। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। विक्रम के घर में एक 95 वर्षीया दादी रुकमा देवी, मां बिरजा देवी और पत्नी पार्वती है। विक्रम इसी साल जुलाई में गांव आए थे और डेढ़ महीने की छुट्टी बिता कर गए थे। 22 अक्टूबर को विक्रम को फिर घर आना था। उनके घर में पूजा रखी गई थी, लेकिन इससे पहले ही उनके शहीद होने खबर आ गई।

वहीं, चमोली जिले के ग्राम सांकरी निवासी 26 वर्षीय राइफलमैन योगंबर सिंह 06 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। जुलाई माह में ही वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे सेना मुख्यालय से योगंबर सिंह के स्वजन को उनके शहीद होने की सूचना मिली थी। तीन साल पहले उनकी शादी कुसुम से हुई थी। उनका एक साल का बेटा अक्षित भी है। शहीद के परिवार में माता जानकी देवी, पिता वीरेंद्र सिंह के अलावा शहीद के दो छोटे भाई प्रशांत और वसुदेव के अलावा एक बहन श्रुति भी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments