HomeBreaking NewsBreaking : रविवार और सोमवार भारी बारिश—ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

Breaking : रविवार और सोमवार भारी बारिश—ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के लौट जाने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव दिखाई देने के कारण कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 व 18 अक्टूबर को एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश को लेकर जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं तमाम जनपदों में जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन के संबंधित महकमे ने भी आवश्यक सावधानी बरतने का फैसला लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ व मैदानी इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस साल मानसून की बारिश अन्य सालों के अनुपात में कम हुई है। हालांकि इस वर्ष मानसून कुछ लंबा जरूर खिंचा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रति वर्ष उत्तराखंड में सामान्य रूप से 1176.9 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1153.4 मिमी ही हुई। इस साल, यानी वर्ष 2021 में बागेश्वर में सबसे अधिक 2215.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 842.7 से काफी अधिक है। वहीं, हरिद्वार में सबसे कम 752 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्यत: हरिद्वार में 971.2 मिमी बारिश होती है। प्रदेश की राजधानी देहरादून की यदि बात करें तो यहां सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। यहां इस साल सिर्फ 1362.4 फीसदी बारिश हुई, जबकि अन्य साल 1524.6 मिमी बारिश होती आई है।

पहाड़ में यदि अब बारिश होती है तो इसमें नुकसान की सम्भावना तो नहीं है, लेकिन ठंड का आगाज़ जरूर हो जायेगा। इन दिनों पहाड़ों में दोपहर तेज चटख धूप तो शाम को सूर्य अस्त होने पर कुछ ठंड का अहसास जरूर होने लगा है। ऋतु परिवर्तन के साथ ही सर्दी—जुखाम व बुखार की भी लोग शिकायत कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सर्द मौसम में हालांकि बीमारियां कम हुआ करती हैं, लेकिन त्वचा व सांस संबंधी तकलीफों से जूझने वाले लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इधर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी चेतावनी जारी की है। अतिवृष्टि से नुकसान होने पर आपतकालीन नंबर 1070 और 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। आम जन से सावधानी रखते हुए सुरक्षित रहने की अपील जारी की है। इधर अल्मोड़ा, रानीखेत व मसूरी में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। अधिकांश जनपदों में बादल छाये हैं और रि​मझिम बारिश रूक—रूक कर चल रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments