HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: फिर विवादों के घेरे में आई खरेही पट्टी पेयजल योजना,...

Bageshwar News: फिर विवादों के घेरे में आई खरेही पट्टी पेयजल योजना, सर्वे बदलने की मांग उठी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ग्राम सभा बिलौना में खरेही पट्टी पेयजल योजना का एक बार फिर विवादों में आ गई है। अब इसका सर्वे बदलने की मांग उठ चुकी है। साथ ही खेत मालिकों से बगैर पूछे उनके खेद खोदने पर कड़ी आपत्ति जताई है। जिलधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कांग्रेस नेता भैरवनाथ टम्टा के नेतृत्व में लोग बुधवार को जिलाधिकारी के पास पहुंचे। उन्होंने डीएम को बताया कि ग्राम सभा बिलौना में खरेही पट्टी पेयजल योजना स्वीकृत है। बिना ग्रामीणों को सूचित किए ठेकेदार ने उनकी उपजाऊ जमीन को रातों-रात खोद दिया है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें भविष्य में भवन निर्माण में परेशानी होगी। कृषियोग्य भूमि के नीचे पाइप लाइन डालने से उनका कृषि कार्य प्रभावित होगा। इससे पूर्व भी ग्रामीण पूर्व में बनाई गई पेयजल योजना की लाइनों से परेशान हैं।

उन्होंने योजना का सर्वे बदलने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा बताए गए सर्वे के अनुसार कार्य करने की मांग की है। मांग करने वालों में चंद्रशेखर गुरुरानी, पुष्कर सिंह, नरेंद्र कनवाल, संतोष कुमार, दीवान सिंह, रमेश चंद्र, हिमांशु सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments