Big Breaking Uttarakhand : छात्रा ने फांसी लगा दे दी जान, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, तहकीकात में जुटी पुलिस

0
रुद्रपुर : पति कांवड़ लेने गया; फंदे पर लटकी मिली पत्नी
सांकेतिक फोटो

रामनगर। यहां मालधन गांव में 17 वर्षीय एक छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार रामनगर के मालधन गांव निवासी कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने बुधवार देर शाम घर के बगल में बनी गोशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ देर बाद जब बड़ी बहन गोशाला में पहुंची तो अपनी छोटी बहन को लटका देखा। उसने बाहर आकर आस पड़ोस के लोगों को बताया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ जवान की मौत

आस पड़ोस के लोगों ने फांसी पर झूल रही किशोरी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मालधन पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस शव को रामनगर ले आई और शव को रात में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। आज गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।

उत्तराखंड : फिर 04 स्कूली छात्रों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन

पुलिस के मुताबिक किशोरी के स्वजन एक युवक को बेटी की मौत की वजह बता रहे है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक किशोरी के मामा ने बताया कि उनकी भांजी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन फंदे पर लटकाकर हत्या की है। आरोपित युवक पर कार्रवाई की जाए।

दुर्घटना: बागेश्वर में रात गोमदी नदी में गिरी कार, कार चालक की मौत

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1