HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत नगर के विभिन्न जगहों युवा...

Almora News: ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत नगर के विभिन्न जगहों युवा टोली ने की सफाई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव एवं युवा कार्यक्रम के तहत चल रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ अल्मोड़ा में भी संचालित हो रहा है। इसी के तहत आज युवा टोली ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की।

कार्यक्रम के तहत यहां सिमकनी ग्राउंड, थाना बाजार, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय आदि जगह नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन सिंह, अनुशिका किरोला, चंदन लाल, शिया, महेंद्र सिंह मेहरा, विजय सिंह आदि ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया।

युवाओं ने जिला युवा कल्याण अधिकारी दिवाकर भाटी के नेतृत्व में अल्मोड़ा शहर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यत्र—तत्र बिखरे प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित किया जा रहा हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments