HomeUttarakhandAlmoraपीड़ा : मायूस हैं फूलों की खेती से जुड़े काश्तकार, एक साल...

पीड़ा : मायूस हैं फूलों की खेती से जुड़े काश्तकार, एक साल से नही हुआ भुगतान, जलागम ने समेट लिया कारोबार तो कौन होगा पुरसाहाल ?

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोडा़। धौलादेवी विकासखंड में विश्व बैंक वित्त पोषित विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना ग्राम्या फेज 2 विगत 5 वर्षों से कार्यरत काश्तकारों को व्यक्तिगत व समूह के रूप में आय संवर्धन के अनेक कार्य किये गये। जिसमें मुख्यतः लीलीयम के फूलों की खेती का उत्पादन क्षेत्र के काश्तकारों से कराया गया। उत्पादन के बाद जलागम द्वारा उनकी बिक्री हेतु बाजार की व्यवस्था की गई, लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद भी काश्तकारों को फूलों की बिक्री की धनराशि नही मिली है। जिससे सैकड़ों काश्तकारों में मायूसी है। काश्तकारों ने आरोप लगाया है कि अब जलागम का 5 साल का समय समाप्त होने को है। जिससे उनके उत्पादन का पैसा मिलना अब जलागम से संभव नहीं लग रहा है। कुछ माह बाद जलागम अपना करोबार सिमटना शुरू करने लगेगा, जबकि लाखों रूपये का भुगतान काश्तकारों को होना है। लीलीयम के फूलों की खेती का उत्पादन करने वाले काफली के काश्तकार नाथू राम, नवीन लाल समेत अनेक लोगों का कहना है कि अनेक बार जलागम के अधिकारियों से भुगतान की मांग कर चुके हैं, लेकिन एक साल से आनाकानी करते आ रहे हैं। काश्तकारों ने जिला प्रशासन व जलागम के उच्चधिकारियों से मांग की है कि उनकी उपज का धनराशि शीघ्र दी जाए। कहा कि लाक डाउन के चलते इस समय लाखों रूपये के फूल न बिकने से काश्तकारों को नुकसान भी हो चुका है। इस प्रकार काश्तकारों को दोहरी चपत लगी है, लेकिन एक ओर पुराना लाखों रूपया नही मिला है। वहीं दूसरी ओर नई फसल न बिकने से लाखों रूपया का नुकसान हो गया है। काफली के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सनवाल ने ग्राम्या व जिला प्रशासन से लीलीयम के फूलों की पुराने भुगतान जलगम परियोजना के बंद होने से पहले ही काश्तकारों को भुगतान किये जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments