HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कोरोना के अंत का लक्ष्य पर अडिग बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ाः कोरोना के अंत का लक्ष्य पर अडिग बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा। लंबे वक्त से “हर गांव, हर शहर, हर घर, रहे सुरक्षित आओ मिलकर करें कोरोना का अंत” के अभियान को लेकर चल रहे पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक अपने सहयोगियों के साथ गांव-गांव का भ्रमण कर कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां समझा रहे हैं और मास्क वितरित कर प्रवासी ग्रामीणों की थर्मल स्केनिंग कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।
इसी क्रम में श्री कर्नाटक ने जिले के भैंसियाछाना विकासखंड की ग्राम पंचायत न्योली के गांव तरुला पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को हस्तनिर्मित वॉशेबल मास्क उपलब्ध कराए। प्रवासी ग्रामवासियों की थर्मल स्कैनिंग कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि इस संकट के दौर में वे हमेशा क्षेत्र के नागरिकों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी सरकार व प्रशासन से मिल रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें और दूर शहरों से लौटकर आए प्रवासी ग्रामीणों की सहायता करें। इस मौके पर उनके साथ, पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह खनी, प्रधान पति मोहन सिंह बोरा, रोहित कुमार टम्टा, विमल जोशी, हेम जोशी, गोकुल जोशी, जगत खनी, हरीश सिंह, नवीन सिंह, नीरज जोशी, हयात सिंह, प्रेम सिंह, जीवन जोशी, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments