HomeBreaking Newsउत्तराखंड : नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से विभिन्न शहरों में...

उत्तराखंड : नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से विभिन्न शहरों में लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग के लक्षण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

नवरात्रि में यदि आप कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइये। यह आटा खाने से प्रदेश के कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिनमें से बहुत से लोगों को अस्पताल भर्ती करने की नौबत आ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां में कुट्टू का आटा खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या लोग बीमार पड़ गये। लगभग 35 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इन्हें तेज सिरदर्द, उल्टी, मतली और दस्त की शिकायत हो रही है।

पता चला है कि इन सभी लोगों ने अलग—अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। रात कुट्टू का आटा खाने के बाद लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया और बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। हरिपुर कलां स्थित भागीरथी अस्पताल, माधवेंद्र अस्पताल, पीएचसी रायवाला और जिला अस्पताल हरिद्वार में मरीजों को भर्ती कराया गया है।

उधर हरिद्वार में नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ी खाकर 20 लोग बीमार हो गए हैं। इन सभी लोगों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत है। बहुत से लोगों को अस्पताल भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी बीमारों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखायी दे रहे हैं।

उधर रुड़की में भी गुरुवार देर रात कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार पांचों सदस्य फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने तीन लोगों को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि दो लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर अलग—अलग शहरों में लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद क्यों बीमार पड़ रहे हैं, जबकि हर साल नवरात्रों में लोग इस आटे से बने पकवानों का सेवन करते आये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments