HomeUttarakhandAlmoraत्योहारी सीजन में बाहरी व्यक्तियों नहीं लगाने देंगे बाजार, अनुमति दी तो...

त्योहारी सीजन में बाहरी व्यक्तियों नहीं लगाने देंगे बाजार, अनुमति दी तो उग्र आंदोलन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा व्यापार मंडल ने प्रशासन से त्योहारी सीजन में बाहरी व्यक्तियों को बाजार लगाने की अनुमति नहीं देने की मांग की है। ऐसा नहीं किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह व सचिव मयंक बिष्ट ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों को बाजार नहीं लगाने देने का निर्णय लिया गया है। कोरोना काल से लगातार घाटे में चल रहे व्यापारियों को केवल इस त्योहारी सीजन में व्यवसाय कुछ होने की आशा है। यह उम्मीद हर व्यापारी और उससे जुड़ा हर परिवार कर रहा है। ऐसे में अगर बाहरी व्यक्तियों द्वारा शहर में कोई भी बाजार लगाने की कोशिश भी की गई, तो व्यापार मंडल और समस्त व्यापारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों को शासन—प्रशासन कोई मदद नहीं कर सकता, तो कम से कम उनकी रोजी—रोटी से न खेले। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में शासन—प्रशासन को पूरा सहयोग व्यापारी और व्यापार मंडल ने किया है, इसलिए शहर की फिज़ा न बिगड़े। व्यापार मंडल का आग्रह है कि शासन—प्रशासन ऐसे किसी को भी इजाजत न दे, जिससे पूरे जिले में एक विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल इससे पहले भी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राजस्व विभाग से बातचीत करके अपनी पीड़ा समझा चुका है। व्यापारी शहर की एक मजबूत कड़ी है, जो किसी भी तकलीफ, त्योहार और समाज के सुख—दु:ख के कार्य में अपना विशेष स्थान रखता है। व्यापारी का व्यापार खराब करने की अगर कोई भी कोशिश की गई, तो उसे भी अपनी ताकत दिखाने और रोड पर उतरने का पूरा हक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी समाज के हित के लिए तीन—तीन महीने बाजार बंद कर सकते हैं तो अपने लिए कुछ दिन ही सही, पर गलत बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने व्यापारी वर्ग का भी आह्वान किया कि अब वे इन समस्याओं से निपटने के लिए कमर कस लें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments