HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: 400 मीटर में भाष्कर व हिमानी दौड़े सबसे तेज, न्याय...

Bageshwar News: 400 मीटर में भाष्कर व हिमानी दौड़े सबसे तेज, न्याय पंचायत खेल महाकुंभ में विविध प्रतियोगिताएं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
न्याय पंचायत कांडे का खेल महाकुंभ इंटर कॉलेज दफौट में आयोजित किया गया। दौड़, चक्का फेंक, खो-खो कबड़डी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई और अव्वल रहे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र के साथ आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद तिवारी और अध्यक्ष प्रबंधन समिति नंदन सिंह कनवाल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों का महत्व बढ़ा है। खेल महाकुंभ प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। इस दौरान 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में पारस दफौटी, बालिका अनामिका बिष्ट, 400 मीटर बालक में भाष्कर सिंह, बालिका में हिमानी दफौटी, लंबी कूद बालक वर्ग में पारस, बालिका में प्रीति पांडे, चक्का फेंक बालक में अनुज तिलाड़ा, बालिका शिवानी दफौटी प्रथम रहे पर रहे।

खो-खो बालिका वर्ग में राजकीय जूनियर हाइस्कूल चमड़थल और कबड्डी बालक में इंटर कॉले दफौटी की टीम विजयी रही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक महेश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान बसंत सिंह कनवाल, संतोष दफौटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments