HomeBreaking Newsप्रेम प्रस्ताव अस्वीकार करने पर कर दिया लड़की का कत्ल, दुष्कर्म का...

प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार करने पर कर दिया लड़की का कत्ल, दुष्कर्म का भी संदेह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे लाइन के समीप जंगल में 14 साल की नाबालिग युवती की हत्या का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने 02 लड़कों की गिरफ्तारी की है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती के एकतरफा प्रेम में पगलाये एक लड़के ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों लापता हुई युवती का शव मिलने के बाद से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिरों की मदद से दो युवकों की गिरफ्तारी कर ली। पूछताछ में दोनों लड़कों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि लड़की की हत्या कर उन्होंने उसके शव को जंगल में फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 02 लड़कों में एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वहीं लड़की उस युवक को पसंद नहीं करती थी। इसके बाद एक प्लान इस लड़के ने बनाया। जिसके तहत उसका साथी लड़की को बहला फुसलाकर इंदिरा नगर के जंगल किनारे ले गया, जहां दोनों युवकों ने गला घोंटकर लड़की की हत्या कर दी। जब लड़की घर नहीं पहुंची तो ढूंढखोज शुरू हुई और पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज की गई।

बताया जा रहा है कि यह लड़की 29 सितंबर से लापता थी और आज उसकी नग्न अवस्था में लाश मिली, जिससे यह भी संदेह जताया जा रहा है कि युवकों ने हत्या से पूर्व युवती के साथ दुष्कर्म भी किया हो, हालांकि यह अभी साफ नहीं हो सका है। इधर एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यदि दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो धारा 302 के अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा।

इससे पहले हमारी ख़बर

हल्द्वानी : लापता लड़की की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments