HomeBreaking Newsसीके नायडू ट्राफी : नैनीताल और यूएस नगर ने दर्ज की जीत,...

सीके नायडू ट्राफी : नैनीताल और यूएस नगर ने दर्ज की जीत, रोचक मुकाबले

ADVERTISEMENTS
  • हल्द्वानी व चकलुवा में हुए अलग—अलग मैच
  • नैनीताल ने अल्मोड़ा को 61 रन से, उधम सिंह नगर ने चंपावत को 10 विकेट से हराया

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा—निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा आयोजित सीके नायडू ट्राफी अंडर-25 के लिये कुमाऊं मंडल की जिलों की टीमों के मध्य जीएनजी क्रिकेट एरिना गट्स एंड ग्लोरी कमलवगांजा हल्द्वानी में नैनीताल A और अल्मोड़ा की टीमों के मध्य मैच खेला गया।

अल्मोड़ा के कप्तान सागर रावत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। नैनीताल को शुरुआती झटके देते हुऐ 48 रन पर 3 विकेट पवेलियन लौट आये। चौथे विकेट के लिये कमलेश कन्याल व आदित्य आर्या ने 62 रन की साझेदारी कर टीम को महत्वपूर्ण मदद दी। इसके बाद 5 और 6 विकेट के लिये कमलेश कन्याल और रोहित सिंह ने 77 की साझेदारी निभाई। टीम ने 49.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाये। टीम के लिये सबसे ज्यादा रोहित सिंह ने 69 गेंदों में 7 चौके 01 छक्के की मदद से 72 रन, कप्तान कमलेश कन्याल ने 79 गेंदों में 4 चौके की मदद से 55 रन लिए।

इसके अलावा आदित्य ने 33 रन, कुलदीप के 27 रन दीपक कोश्यारी के 24 रनों के सहयोग दिया। अल्मोड़ा के लिये पुष्कर सिंह 4 विकेट, ललित लोहनी ने 3 विकेट लिये। इसके जबाब में अल्मोड़ा की सलामी जोड़ी सागर रावत, मोलिक मेहरा ने पहले विकेट के लिये टीम को 102 रनों की मजबूत साझेदारी दी। इनके आउट होते ही टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने अपने विकेट सस्ते में गंवा कर 30 ओवर में 194 पर आल आउट होकर मैच 61 रन से हार गये। अल्मोड़ा के लिये सागर रावत ने 43 गेंद में 4 चौके व 3 छक्के की मदद से 46 रन, मोलिक मेहरा ने 83 गेंद में 11 चौके की मदद से 73 रन। इसके अलावा बसंत बल्लभ भट्ट ने तेज गति से 14 गेंद 3 छक्के की मदद से 21 रन की मदद टीम को दी। नैनीताल A के गेंदबाज सूरज सतवाल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से हैट्रिक समेत 8 ओवर में 38 रन देकर 6 विकेट लेकर अल्मोड़ा के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा अंकित चन्दोला ने टीम के लिये 2 उपयोगी विकेट लिये। अंपायर निश्चय मेहरा, विजय आर्या जबकि स्कोरर पवन राना, रोहित भट्ट थे।

इससे पहले मैच का शुभारंभ जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय साह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, पर्यवेक्षक हर्ष गोयल, उमेश पांडे, जगमोहन बगडवाल, आनंद बिष्ट, मौ. रेहान, अमित कांडपाल, मनोज पंत, दिग्विजय कनवाल, संजय चौधरी, सुनील साह, त्रिलोक जीना, विजय कुकसाल, दान सिंह कन्याल, तनुजा जोशी मौजूद थे।

आज दूसरा मैच चंपावत और ऊधमसिंह नगर के मध्य चकलुवा के मेलकानी क्रिकेट मैदान में खेला गया। उधमसिंह नगर के कप्तान दिनेश पंवार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चंपावत की टीम उधम सिंह नगर के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और 34.5 ओवर में 115 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट होकर पवेलियन पहुंच गई। चंपावत की टीम के लिये सोनू अधिकारी ने 3 चौके 1 छक्के की मदद से 21 रन, राहुल गुलाटी ने 4 चौके की मदद से 19 रन व हर्षित अरोरा ने भी 19 रन का सहयोग किया। उधमसिंह नगर के लिये अर्जुन प्रताप सिंह 3 विकेट, आर्यन चौधरी ने 3 विकेट लिये। जबाब में उधमसिंह नगर के ओपनर बल्लेबाज दिनेश पवांर ने 56 गेंद में 6 छक्के 1 चौके की मदद से 61 नाबाद रन और अभिनव शर्मा ने 68 गेंदों में 7 चौके की मदद से 55 नाबाद रनों की बदौलत टीम को 10 विकेट से बड़ी जीत दिला दी। मैच के अंपायर मौ. इकरार व किशोर भंडारी, स्कोरर मनोज कुमार व मनोज भट्ट थे। आज मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

बल्लेबाज सागर रावत

इस मौके पर पर्यवेक्षक किशन अनेरिया, विशाल नेगी, सूरज बिष्ट मौजूद थे। पूल सी में अल्मोड़ा के बल्लेबाज सागर रावत ने 3 मैचों में दो शतकों के साथ 269 रन के साथ इन मैच में अपने को सबसे उपयोगी बल्लेबाज साबित किया। जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कल का मैच हलद्वानी जीएनजी में पिथौरागढ़ और नैनीताल b जबकि चकलुवा में बागेश्वर और प्रसिडेंट इलेवन के मध्य खेला जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments