HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: डिप्लोमा इंजीनियर संघ की अंजलि अध्यक्ष व भोजरात सचिव

Bageshwar News: डिप्लोमा इंजीनियर संघ की अंजलि अध्यक्ष व भोजरात सचिव

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई ​रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ की यहां दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हो गया है। पहले दिन लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई, जबकि दूसरे दिन संगठन की मजबूती पर बल​ देते हुए नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। साथ ही पेयजल निगम के राजकीयकरण की मांग प्रमुखता से उठाई।

अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि जल्द ही उनका केंद्रीय अधिवेशन होने वाला है। इस दौरान केंद्रीय अधिवेशन के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनकी लंबित मांगों को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है, लेकिन संगठन के माध्मय से अपनी मांग मनवाकर ही दम लेंगे। अधिनवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं संचालन सचिव मीनू ने की।

अधिवेशन में अंजलि नेगी को अध्यक्ष व भोजराज पंत को सचिव बनया गया। चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपाथ दिलाई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर विशन रौतेला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments