HomeUttarakhandAlmoraAlmora : 81वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये महान स्वतंत्रता सेनानी...

Almora : 81वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये महान स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महान देश भक्त स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी जी की 81 वीं पुण्य तिथि पर यहां उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम का आयोजन विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति की ओर से किया गया।

प्रातः 9.30 बजे नारायण तेवाड़ी देवाल, स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा विक्टर मोहन जोशी राजकीय इन्टर कालेज एनटीडी की छात्राओं ने राष्ट्रीयगान प्रस्तुत किया और उनके बारे में अपने वक्तव्य दिये। साथ ही विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पाण्डे, रैमजे इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य विनय विल्सन तिमूथी, पूर्व कर्नल रवीन्द्र नाथ, किशन गुरूरानी, बंशीलाल कक्कड़, पूरन रौतेला आदि ने महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व पत्रकार विक्टर मोहन जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद 11.30 बजे विक्टर मोहन जोशी, राजकीय महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रकाश पाण्डे, पादरी रौविन्सन दास, बंशीलाल कक्कड़, पालिका सभासद सौरभ वर्मा, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, पूर्व कर्नल रवीन्द्र नाथ पाण्डे, विनय तिमूथी विल्सन, विक्टर मोहन जोशी राजकीय इन्टर कालेज एनटीडी की प्रधानाचार्या श्रीमती बीना वर्मा, अध्यापिक हेमलता वर्मा, बेबी जैड़ा, गिरीश धवन, किशन चन्द्र गुरूरानी, सुनील सिंह, पूर्व चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द पिल्खवाल, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, डॉ० जेसी दुर्गापाल, किशन जोशी, सीएमएस डॉ० प्रीति पन्त, घनश्याम गुरूरानी, दिनेश गोयल, पूर्व सभासद एलके पन्त, हेम तिवारी, विनोद सिंह ललित पन्त, गिरीश धवन, रमेश नेगी, दीवान मेहरा, रूपसिंह, प्रेमराम, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments