HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, रानीखेत : आधी रात को रहस्यमय ढंग से लापता हुआ...

बिग ब्रेकिंग, रानीखेत : आधी रात को रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक, खोजबीन शुरू

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

पटवारी क्षेत्र सदर के अंतर्गत छावनी क्षेत्र से लगे किलकोट गांव में रविवार की रात 23 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को इस आशय की तहरीर दी है और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी है।

पटवारी क्षेत्र सदर के अंतर्गत एरोली ग्राम पंचायत के किलकोट गांव निवासी जगदीश चंद्र ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। जगदीश के अनुसार रविवार की रात उनका छोटा भाई 23 वर्षीय योगेश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। रात 11 बजे तक वह कमरे में ही देखा गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। सुबह होने पर योगेश की भाभी किरण उसे चाय देने के लिए कमरे में गई, लेकिन वह कमरे में नहीं था। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। कई स्थानों पर पूछताछ की गई, लेकिन योगेश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

जगदीश चंद्र ने भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके साथ ही किलकोट वासियों ने आस—पास के जंगलों और अन्य स्थानों पर खोजबीन आरंभ कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि योगेश का अभी विवाह नहीं हुआ है। वह अभी तक मेहनत मजदूरी का कार्य कर रहा था। रविवार की रात वह सफेद शर्ट, नीली जींस और चप्पल पहने हुए था। विनीत इन्हीं कपड़ों को पहनकर वह गुम हुआ है। उसके अचानक गुम हो जाने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने बताया कि योगेश का मोबाइल फोन का सिम भी कमरे में ही पड़ा था। उसकी गुमशुदगी रहस्य बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments