कुमाउनी वर्मा छात्रवृत्ति न्यास ने अल्प आय वर्ग बर्मा/वर्मा चौधरी समाज के छात्र—छात्राओं से वर्ष 2021—2022 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।
यह आवेदन पत्र जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत व पिथौरागढ़ के पात्र अभ्यर्थी भेज सकते हैं। आवेदन के साथ वर्ष 2021 की अंक तालिका, बीपीएल कार्ड की छाया प्रति एवं पास बुक की छाया प्रति आई.एफ.एस. कोड के साथ संलग्न करनी होगी। साथ ही आवेदन पत्र दो सभ्रांत व्यक्तियों की संस्तुति के साथ 12 अक्टूबर, 2021 तक न्यास के अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा के जौहरी बाजार, बांस गली, अल्मोड़ा के पते भेजे जाने हैं। विलम्ब से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष द्वारा दी गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।