HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : देहरादून के एक होटल में मिला आप नेता के...

Uttarakhand Breaking : देहरादून के एक होटल में मिला आप नेता के 24 वर्षीय बेटे का शव, मचा हड़कंप

देहरादून। राजधानी देहरादून में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है, इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज जाखन स्थित एक होटल में 24 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल के सभी स्टाफ से पूछताछ कर रही।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार यहां गुरुवार को जाखन स्थित एक होटल में उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। यहां होटल में 24 वर्षीय सिकंदर कलेर का शव मिला। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand : सिरफिरे ने धारदार हथियार से पड़ोसियों पर किया हमला, युवक की गर्दन—सर पर किये प्रहार, मां की दो हिस्सों में काट दी हथेली

सिकंदर कलेर ने बुधवार शाम को होटल में कमरा बुक किया था। वह अकेले की कमरे में रुके थे। शाम को कुछ वक्त के लिए बाहर भी गए थे। बाद में कमरे में लौट गए। आज सुबह जब उसने कॉल नहीं उठाया तो परिजन होटल पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो सिकन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है।

Haldwani : दो मासूम बेटियों की मां ने पंखे से लटक दे दी जान, बेटे की चाहत में बहू की हत्या का आरोप

आपको बता दे कि देहरादून में पिछले दो दिनों में यह चौथी मौत है। मंगलवार को देहरादून के विकासनगर में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या हुई थी। बीते कल बुधवार को धौलास में एक महिला और नौकर का मर्डर हुआ और आज गुरुवार को जाखन स्थित एक होटल में युवक का शव मिला है।

जिसमें पुलिस ने विकासनगर में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। उसने चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या की थी। लूट के इरादे हत्या हुई। इसमें एक आरोपी फरार है। वह शामली का वांटेड है।

US Nagar SSP ने किए निरीक्षक और उप निरीक्षकों के ताबड़तोड़ तबादले, देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments