HomeUttarakhandAlmoraAlmora/Bageshwar: गांधी जयंती पर गांवों में प्रवास करेंगे कांग्रेसजन और वहीं फहरायेंगे...

Almora/Bageshwar: गांधी जयंती पर गांवों में प्रवास करेंगे कांग्रेसजन और वहीं फहरायेंगे ध्वज, लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की कवायद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
इस बार वरिष्ठ कांग्रेसजन गांवों में प्रवास कर गांधी जयंती पर गांवों में राष्ट्रीय ध्वज व कांग्रेस का ध्वज फहराएंगे। गांवों में प्रवास के तहत ग्रामीणों के साथ महात्मा गांधी के विचारों और देश के लिए कांग्रेस के योगदान पर चर्चा करेंगे और उन्हें कांग्रेस विचारधारा से जोड़ना होगा। इसके लिए कार्यक्रम तय हो गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
पीतांबर पांडे, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस ने तय किया है कि गांधी जयंती पर जिला, प्रदेश, ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तर के प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को न्याय पंचायत के गांवों में जाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांंग्रेस के निर्देशानुसार एक अक्टूबर से तीन दिन प्रत्येक न्याय पंचायत के गांव में प्रवास कर दो अक्टूबर को राष्ट्रीय झण्डा और गांव में पार्टी का झण्डा फहराना होगा।

जिलाध्यक्ष श्री पान्डे ने बताया कि इसके लिए अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी के रूप में जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल जिले के सभी न्याय पंचायतों में इन कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और स्वयं भी गांवों में रात्रि प्रवास करेंगें। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अनुरोध किया है कि वे न्याय पंचायत स्तर के गांवों में रात्रि प्रवास कर दो अक्टूबर गांधी जयन्ती पर महात्मा गांधी के जीवन वृतान्त, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के देश के लिए योगदान एवं कांंग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करें।
बागेश्वर: कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का विरोध करने वाले और गोडसे के समर्थक देश में राज कर रहे हैं। इनसे लड़ने का एकमात्र रास्ता गांधीवादी तरीका ही है। इसलिए हमें संगठित होने की जरूरत है।

जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में श्री ऐठानी ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ना होगा, क्योंकि देश चौराहे पर है और भाजपा को देश के जनता की कोई परवाह नहीं है।
श्री ऐठानी ने कहा कि गांधी जयन्ती पर उत्तराखण्ड कांग्रेस ने प्रदेशभर में सभी 670 न्याय पंचायतों में कार्यकर्ता जाकर रात्रि प्रवास करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छलावा ही किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिसका जनता को लाभ मिला हो।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments