HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चढ़े पुलिस...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गत जुलाई माह में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चुराया गया सामान बरामद कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में साइकिल चोर को भी आधे दर्जन से अधिक चुराई गई साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 09 जुलाई, 2021 को चन्द्र शेखर जोशी पुत्र स्व. लीलाधर जोशी निवासी उदयलालपुर, आनन्दपुर, हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी पुरानी आईटीआई स्थित दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी तांबे की गगरी, फ्लावर पॉट, फिल्टर आदि सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया। वहीं गत 19 जुलाई, 2021 को श्रीमाती चित्रा जोशी निवासी उपडाक घर, भोटिया पड़ाव हल्द्वानी नैनीताल ने अज्ञात चोरों द्वारा उप डाक घर भोटिया पड़ाव से डेस्कटॉप व प्रिन्टर चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Haldwani Breaking : सेल्समैन के पास से मिली निकली नोटों की गड्डी, जांच में जुटी पुलिस

उक्त चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में उनि दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मण्डी व उनि रविन्द्र राणा चौकी भोटिया पड़ाव के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना के अनावरण हेतु पूर्व में प्रकाश में आये अपराधियों से पूछताछ एवं मुखबिर खास मामूर किये गये। घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुलेट का अवलोकन किया गया। इस क्रम में गत दिवस 27 सितंबर, 2021 को पुलिस टीम द्वारा अरोपी विकास पुत्र प्रेम लाल निवासी राजपुरा पड़ाव को गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड : हल्द्वानी और हरिद्वार में खुलेगी फूड टेस्टिंग लैब – मुख्य सचिव

जिसके द्वारा पूछताछ के दौराने बताया गया कि जुलाई माह में मेरे द्वारा पोस्ट आफिस भोटिया पड़ाव से कलर प्रिन्टर, मॉनिटर तथा पुरानी आईटीआई बरेली रोड स्थित दुकान से तांबे की गागरी, फिल्टर, तौली, लोटे, जग आदि तांबे का सामान अपने साथियों गोविन्द और सोनू के साथ मिलकर चुराया था। गोविन्द व सोनू घर पर ही मौजूद हैं उक्त सूचना पर दोनों को पुलिस टीम द्वारा उनके राजपुरा पड़ाव स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों की निशादेही पर चुराया गया सामान बरामद कर लिया गया है।

उत्तराखंड- (भर्ती-भर्ती-भर्ती) : अपर निजी सचिव के पद पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

आरोपियों में विकास पुत्र प्रेम लाल की उम्र 20 वर्ष, सोनू कश्यप उर्फ पुजारी पुत्र हरीश प्रसाद 24 वर्ष तथा गोविंद कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप की आयु महज 19 साल है। आरोपियों के खिलाफ 331/2020 धारा 398/401/411 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अरूण कुमार सैनी, उनि दिनेश जोशी, रविन्द्र राणा, प्रकाश पोखरियाल, कानि अरूण राठौड़, प्रकाश बडाल, कमल पाण्डे, सन्तोष कुमार, ललित कुमार व संजय नेगी शामिल रहे।

Uttarakhand : बाप रे ! यहां आबादी में घुस आया साढ़े सोलह फीट लंबा किंग कोबरा, फिर क्या हुआ..

इधर पुलिस ने एक अन्य मामले में एक साइकल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 चोरी की साइकिलें बरामद की हैं। इस मामले में गत दिवस मनोज कुमार निवासी कुमाउं कालोनी, दमुवादूंगा, नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात चोरों द्वारा साइकिल कैनाल रोड, हीरानगर से चोरी करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस के हाथ कई सूत्र लगे। जिसके बाद अंकुर मौर्य पुत्र छेदालाल निवासी बसन्त विहार, छोटी मुखानी निकट हर्ष कैफे, हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष को क्रियाशाला हीरानगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से संबंधित साईकिल के अलावा अन्य 07 साईकिल बरामद की गयी। आरोपी ने बताया कि वह उक्त साइकिलें जगह-जगह से चोरी कर कबाड़ वालों व लेबरों को बेच देता है।

Chardham Yatra : केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, यहां करें आवेदन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments