रुद्रपुर : हल्द्वानी निवासी पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

0
हल्द्वानी : कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, उसमें सोया था परिवार
सांकेतिक फोटो

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात 35 वर्षीय कांस्टेबल ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के पंखे से फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। News WhatsApp Group Join Click Now


ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि गौलापर हल्द्वानी निवासी समीर भंडारी पुत्र कृष्णा भंडारी यहां रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार सुबह समीर ड्यूटी नहीं गए। शाम को घर आए तो कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। देर शाम करीब 7:30 बजे पत्नी जब छत पर गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा तो समीर फंदे पर लटका हुआ था। उसकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन लोग उन्हें जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जॉब अलर्ट महिलाओं के लिए खुले NDA के दरवाजे – ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें जरूरी योग्‍यताएं और फीस

इधर, सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, एसपी सिटी ममता बोहरा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि समीर 2006 बैच का है। यहां गंगापुर रोड स्थित सुख सागर कॉलोनी में मकान बनाया था। और अपनी पत्नी संतोष तथा आठ माह के बच्चे के साथ रहता था। बताया कि अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी। वही घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है इन ट्रेनों का समय

ADVERTISEMENTS