HomeUttarakhandAlmoraबड़ी खबर: मोस्ट वांटेड माओवादी भास्कर पांडे ने वृद्ध जागेश्वर की पहाड़ी...

बड़ी खबर: मोस्ट वांटेड माओवादी भास्कर पांडे ने वृद्ध जागेश्वर की पहाड़ी पर बनाया था अपना ‘हाईड आउट’, पुलिस ने अड्डा ढूंढा और ​बरामद किया सामान, रिमांड पर लेकर कराई निशानदेही

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चंद रोज पहले गिरफ्तार मोस्ट वांटेड इनामी माओवादी भास्कर पांडे ने वृद्ध जागेश्वर के पास घने जंगल में एक खड़ी पहाड़ी पर अपना “हाईड आउट” बनाया था। जो अल्मोड़ा पुलिस ने खोज निकाला और इस जगह से किचन सामग्री समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। दरअसल, गहन पूछताछ के लिए आरोपी भास्कर पांडे को पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर लिया था। जिससे इस बीच कई जगह निशानदेही कराई गई।

गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे और इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा गठित पुलिस टीम ने माओवादी संगठन से सम्बन्धित वांछित ईनामी आरोपी 36 वर्षीय भाष्कर पांडे उर्फ भुवन पांडे उर्फ तरुण पांडे उर्फ मनीष पांडे पुत्र शिवानंद पांडे, निवासी ग्राम भगरतोला जागेश्वर, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा को गत 13 सितंबर 2021 गिरफ्तार किया गया था। जिसकी विवेचना पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश चंद द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भास्कर पांडे ने वर्ष 2017 में सोमेश्वर तथा द्वाराहाट के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के विरूद्ध जनयुद्ध खड़ा करने के उद्देश्य से दीवारों, सार्वजनिक स्थानों, सरकार व चुनाव के विरोध में पोस्टर चिपकाने की बात कबूली है। गत दिनों गिरफ्तार आरोपी भास्कर पांडे को गहन पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड मांगा गया था। पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत होने पर विवेचक ने गहन पूछताछ के आधार पर वर्ष 2017 में चुनाव के दौरान माओवादी पोस्टर चस्पा करने के संबंध में भास्कर पांडे को उन स्थानों पर निशानदेही कराई गई, जहां-जहां पर पोस्टर चस्पा किए गए थे।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में भास्कर पांडे ने वृद्ध जागेश्वर के पास अपने एक हाइड आउट के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर हाइट हाउस ढूंढा। इस हाइट हाउस में इसके रहने का स्थान, रहने के लिए टेंट, स्लीपिंग बैग, कम्युनिस्ट पार्टी का लाल झंडा, दराती, चूल्हे का सामान, खाना बनाने के बर्तन, राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री बरामद हुई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments