HomeUttarakhandAlmoraGood News: कोविड—19 से प्रभावित चालकों व परिचालकों के लिए अल्मोड़ा जिले...

Good News: कोविड—19 से प्रभावित चालकों व परिचालकों के लिए अल्मोड़ा जिले को 01.35 करोड़ की सहायता राशि आवंटित, प्रतिमाह मिलेंगे 02 हजार रुपये, विधानसभा उपाध्यक्ष ने सहायता वितरण का किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जनपद के कोविड-19 से प्रभावित सार्वजनिक वाहनों के चालकों, परिचालकों, क्लीनरों को 02 हज़ार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। जिले में इसके लाभार्थियों की संख्या 2148 है। यह आर्थिक सहायता राशि 06 माह तक डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसकी पहली किश्त के रूप में जिले में कुल 42.96 लाख रुपए वितरित की जाएगी। इसके लिए अकेले अल्मोड़ा जनपद के लिए कुल 01 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपये आवंटित की गई है।

आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकास भवन में आर्थिक सहायता वितरित कर योजना का जिले में शुभारंभ किया। उन्होंने 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आर्थिक सहायता के प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक सेवायान के चालकों व परिचालकों आदि ने विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों को सुविधा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र कोरोना से प्रभावित हुए हैं और यातायात पर भी दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि इसीलिए राज्य सरकार ने प्रभावितों के हित में कई निर्णय लिये हैं। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र ने राज्य सरकार का सहयोग के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि लगातार 2 वर्षों से प्रत्येक क्षेत्र में आर्थिकी में प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पात्र इस योजना से वंचित रह जाते हैं, तो उनके आवेदनों को परिवहन विभाग ठीक कराकर योजना से लाभान्वित करें। साथ ही जिला कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह यह सहायता राशि सभी लाभार्थियों के खातों में समय से पहुंच जाएं।

कार्यक्रम में कॉपरेटिव बैंक के जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, निदेशक कॉपरेटिव बैंक विनीत बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, महाप्रबंधक कॉपरेटिव बैंक नरेश चंद के अलावा टैक्सी, मैक्सी के चालक एवं परिचालक लाभार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments