HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पहले घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और जबर्दस्ती की,...

Bageshwar News: पहले घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और जबर्दस्ती की, फिर महिला के विरोध पर दे डाली जान से मारने की धमकी, आरोप में अब हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने और महिला को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

मामला बीते 23 सितंबर 2021 का है। कपकोट क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि 23 सितंबर 2021 को उसी के गांव का निवासी डिंगर सिंह ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की और जोर जर्बदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है।

मामले पर आरोपी के खिलाफ धारा-354/452/506 में मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच थानाध्यक्ष मदन लाल ने इसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान को सौंपी। आरोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई और रविवार को पुलिस ने आरोपित डिगर सिंह पुत्र नारायण सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में आरक्षी बसंत लाल, ललित बोहरा आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments