खेल खिलाड़ी : व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

भट्ट क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा द्वारा आयोजित OLD IS GOLD क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज अल्मोड़ा स्टेडियम में व्यापार मंडल अल्मोड़ा व जिला पंचायत अल्मोड़ा के बीच खेला गया।

जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापार मंडल ने 20 ओवर में 128 रन का स्कोर बनाया। जिसमें भगवत द्वारा 38 व दिनेश पाण्ड़े ने 30 रन का स्कोर बनाया। जवाब में जिला पंचायत की ओर से नंदन फर्त्याल की 48 रन की पारी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पायी। जिला पंचायत 108 रन ही बना पायी। फाइनल मैच के अम्पायर पंकज पैनवाल व मोहित नेगी रहे। स्कोरर अभय अधिकारी व भरत फर्त्याल रहे। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने शिरकत की।

इधर भट्ट क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल भट्ट द्वारा बताया गया की इस वर्ष इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आयु वर्ग 35 वर्ष से ऊपर रखा गया था। कमल भट्ट द्वारा बताया गया की इस प्रतियोगिता को आगे भी चलाया जायेगा। जिसमें टीमों की संख्या बढ़ाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS