हल्द्वानी से बेरीनाग ससुराल गए युवक की ताल में डूबने से मौत

0

हल्द्वानी। यहां बेरीनाग में हल्द्वानी से ससुराल आए युवक की कालीताल में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार को अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से नगर से 6 किमी दूर कालीताल गया था, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी तीन पानी निवासी 30 वर्षीय यशवंत बिष्ट पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में अपनी ससुराल आया हुआ था, और वह शनिवार को अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से नगर से 6 किमी दूर कालीताल घूमने गया था। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हादसा: सरयू नदी में बहे दो बच्चे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

शाम 5 बजे के करीब यशवंत कालीताल में नहाते समय डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कार्की ने उसे बेरीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा कि युवक का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था, और अचानक हुए इस हादसे परिजनों में हड़कंप मच गया उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तराखंड : यहां रात को घरों में घुस रहा भालू, ग्रामीणों में दहशत, पिछले माह कर चुका है दो लोगों को घायल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें