Good News: महिला आपात स्थिति में है, तो ‘एप’ में लाल बटन दबा दे, उसका सुरक्षा कवच बनेगा ‘गौरा शक्ति एप’

0

— पुलिस महानिदेशक ने जारी किया ‘गौरा शक्ति एप’
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अगर कोई महिला किसी आपात स्थिति या संकट में फसी हो, तो उसकी मदद करेगा ‘गौरा शक्ति एप’। ऐसी महिला की मदद के लिए तत्काल पुलिस पहुंचेगी, सिर्फ महिला को एप में लाल बटन दबा देना है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने यह एप जारी किया है, जो महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बन सकता है।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आपात स्थिति में फंसने पर सहायता के लिए ‘गौरा शक्ति एप’ जारी किया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा और जब भी कोई महिला आपात स्थिति हो, तो उसे इस एप में लाल बटन को टच करना होगा। इससे आपातकालीन नंबर 112 के कंट्रोल रूम में शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन पहुंच जाएगी। वहां से नजदीकी थाना या चौकी को सूचना देकर पुलिस को महिला की सहायता के लिए पहुंचेगी।

इस एप में आनलाइन शिकायत करने, 112 पर फोन करने, शिकायत का स्टेटस जानने व निकटतम पुलिस थाना का नंबर प्राप्त करने का विकल्प भी है। अल्मोड़ा पुलिस ने महिलाओं से अपील है कि वे गौरा शक्ति एप को अवश्य अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें, ताकि जरूरत के वक्त वे मदद ले सकें और सुरक्षित रह सकें।

ADVERTISEMENTS