HomeUttarakhandAlmoraAlmora : नाटाडोल में रंग ला रही स्वच्छ भारत की मुहिम, कूड़ेदानों...

Almora : नाटाडोल में रंग ला रही स्वच्छ भारत की मुहिम, कूड़ेदानों का वितरण

सीएनई रिपोर्टर, लमगड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां लमगड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नाटाडोल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को जैविक व अजैविक कूड़ेदानों का वितरण किया गया। साथ ही आम जन से कूड़ेदानों का प्रयोग करते हुए इधर—उधर कचरा नहीं डालने का आग्रह किया गया।

ग्रामसभा नाटाडोल में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने सभी ग्राम वासियों को कूड़ेदान प्रदान करने के साथ ही उनके प्रयोग की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग उक्त कूड़ेदानों का उचित प्रयोग करें। स्वच्छता के लिए सभी जागरूक होकर अपने आस—पास सफाई का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अपना घर—आंगन साफ रखने के साथ ही आम संपर्क मार्गों व सार्वजनिक स्थलों को भी साफ—सुथरा रखना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।

ऋतु परिवर्तन के साथ होने वाली बीमारियों का प्रमुख कारण गंदगी भी है। यदि हम साफ—सफाई का ध्यान रखेंगे तो गंदगी जनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया आदि से भी बचे रहेंगे। इधर कूड़ेदान वितरण करने पर रमेश मेलकानी ने प्रधान पुष्पा आर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया। सभी ग्राम वासियों ने प्रधान पुष्पा आर्य के इस कार्य के लिए उनकी प्रशंसा करी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments