HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रोहित शैली का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत,...

Almora News: नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रोहित शैली का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत, शैली को बड़ी जिम्मेदारी मिलना कर्तव्यनिष्ठा का फल—बिट्टू कर्नाटक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विभाग के प्रदेश महासचिव पद पर नवनियुक्त रोहित कुमार शैली का यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd

यहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नवनियुक्त महासचिव श्री शैली को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनायें दीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक ने कहा कि श्री शैली की कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा, लम्बे समय से समाज को दिए गए योगदान के फलस्वरूप उन्हें बड़ा दायित्व सौंपा है। इसके लिए उन्होंने संगठन के शीर्ष नेताओं का आभार जताया। उन्होंने नवनियुक्त महासचिव से अपेक्षा की कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त महासचिव श्री शैली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायितव सौंपा है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस अन्य पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष नवाज खान, युवा इंटक जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, अमन अंसारी, हिमांशु बनौला, भूपेन्द्र भोज, नगर अध्यक्ष सेवादल गौरव अवस्थी, वरिष्ठ समाजसेवी एनसी जोशी, हनी वर्मा, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, हेम चन्द्र जोशी, पंकज खम्पा, आमिर खान, सलमान खान, वीरेन्द्र कार्की, शैलेन्द्र तिवारी, प्रकाश मेहता, अजय बिष्ट आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश बिष्ट व संचालन मनीष तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments