बागेश्वर न्यूज : बेटे की दिमागी बिमारी के बाद पोते की आंखों के संकट से जूझ रहा गरीब देवीलाल, आप करें मदद

0
होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत
होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत

बागेश्वर। विकास खंड के आगर गांव निवासी एक बुजुर्ग अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे के इलाज के लिए मारे मारे भटक रहे थे कि अब उनके सामने पोते की आंखों की रोशनी कि समस्या आ भी खडी हुुई है। देवी लाल का 17 साल का पोता जय प्रकाश टम्टा की अब आंखों से परेशान हो गया है। अब उसके आंखों की रोशनी भी जाने लगी है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले देवी लाल टम्टा ने इकलौते बेटे के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए। कर्ज लेकर बागेश्वर व हल्द्वानी के अस्पतालों में इलाज कराया परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। अब बेटे के साथ पोते की चिंता सता रही है।


ADVERTISEMENTS

नेत्र विशेषज्ञों ने उसे बताया कि यदि उसका शीघ्र इलाज नहीं कराया तो आंखों की रोशनी जा सकती है। परंतु देवीलाल इलाज कराने में समर्थ नहीं है। इधर रेडक्रास सोसायटी बागेश्वर ने जयप्रकाश के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की अपील करते हुए उसके द्वारा बताए गए एसबीआई काफलीगैर के खाता धारक सुधा देवी खाता नं 33914540717 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0003969 में मदद की अपील की है।

ADVERTISEMENTS