HomeUttarakhandAlmoraराजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय-नैल में कोविड टीकाकरण सेंटर को मिली स्वीकृति

राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय-नैल में कोविड टीकाकरण सेंटर को मिली स्वीकृति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नेशनल हेल्थ मिशन के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राजेश सांगा ने राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय-नैल में कोविड टीकाकरण सेंटर को मंजूरी दे दी है। 20 सितंबर से यह विधिवत संचालित होगा।

उल्लेखनीय है कि संजीवनी संस्था रानीखेत और एसबीआई फाउंडेशन मुंबई द्वारा विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैल में एसबीआई ग्राम सेवा योजना का संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में एसबीआई ग्राम सेवा टीम के डॉ. केएस. रावत एवं हेम चंद्र सिंह द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राजेश सांगा से वार्ता की गयी। जिसमें क्षेत्र की भोगौलिक स्थिति, कोविड महामारी की गंभीरता और क्षेत्रीय जनमानस की सुविधा को देखते हुए उनसे राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय नैल में कोविड टीकाकरण सेंटर की स्थापना हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया।

वार्ता उपरांत उन्होनें त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएडी नैल में कोविड टीकाकरण सेंटर की स्थापना हेतु अपनी सहमती प्रदान की। साथ ही यह भी निर्धारित किया कि सोमवार 20 सितंबर से टीकाकरण केन्द्र विधिवत अपना कार्य करना प्रारंभ कर देगा। इधर एसबीआई ग्राम सेवा की टीम ने उनके इस जन कल्याणकारी सोच और त्वरित कार्यवाही के लिए आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments