HomeUttarakhandAlmoraAlmora : तहसील स्तर पर भी पत्रकारों को सौंपी जायेगी जिम्मेदारी, एपीयू...

Almora : तहसील स्तर पर भी पत्रकारों को सौंपी जायेगी जिम्मेदारी, एपीयू की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा प्रेस यूनियन (एपीयू) की गुरुवार को हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। तय हुआ कि यूनियन के साथ जुड़े जिले के तहसील स्तर के तमाम पत्रकारों को भी जल्द ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी।

तहसील स्तर पर कार्यकरिणी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि संगठन से जुड़े पत्रकार आपस में एक कोष बनाएंगे। इस कोष का उपयोग पत्रकार रिपोर्टिंग के लिए वाहन सुविधा के लिए भी कर सकेंगे। आर्थिक जरूरत पड़ने पर इस कोष से मदद ली जा सकेगी। पत्रकारों ने कहा कि संगठन के द्वारा पत्रकारों के हितों को लेकर आवाज उठाई जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन बिष्ट, महासचिव कंचना तिवारी, दीप सिंह बोरा, प्रमोद डालाकोटी, देवेंद्र बिष्ट, ललित भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments