HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: भाजयुमो ने मनाया सीएम का जन्मदिन, हवन यज्ञ के साथ...

Bageshwar News: भाजयुमो ने मनाया सीएम का जन्मदिन, हवन यज्ञ के साथ दीर्घायु की कामना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया। उनकी दीर्घायु की कामना की। देश, प्रदेश की उन्नति, शांति के लिए हवन-यज्ञ किया।

ADVERTISEMENTSAd

गुरुवार को भाजपा पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की लंबी उम्र के लिए हवन-यज्ञ आयोजित किया गया।

इसके अलावा देश, प्रदेश में शांति बनी रहे और विकास के पथ पर आगे बढ़े। इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री को शीघ्र जिले के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश मूलभूत सुविधाओं में आगे बढ़ रहा है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित काम हो रहे हैं। जिले में भी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूल परिर्वतन हो रहे हैं।

इस दौरान दीपक गस्याल, डा. राजेंद्र परिहार, इंद्र सिंह फर्स्वाण, दयाल कांडपाल, प्रकाश साह, खड़क टंगड़िया, रवि करायत, रमेश तिवारी, दीपा आर्य, शेर सिंह बिष्ट आदि मोजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments