HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कांग्रेस सत्ता में आई, तो गैरसैंण बनेगी स्थाई राजधानी—प्रदीप

Almora News: कांग्रेस सत्ता में आई, तो गैरसैंण बनेगी स्थाई राजधानी—प्रदीप

— राज्यसभा सांसद बोले—भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, बदले भाजपा जनता को कुछ नहीं दे सकी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अगर वर्ष 2022 में कांग्रेस सत्तारूढ़ हुई, तो गैरसैण राज्य की स्थाई राजधानी बनेगी। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने आज यहां कही। श्री टम्टा यहां होटल ​’शिखर’ में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल को विफल बताया और कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से ठीक पहले—पहले नई—नई घोषणाएं महज चुनावी जुमले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश को बेरोजगारी में पहले नंबर लाने का श्रेय भाजपा को है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल निरशाजनक रहा है। उन्होंने कहा ​कि पिछले 05 सालों में भाजपा सरकार को पदों को भरने व टनकपुर—बागेश्वर रेल लाइन जैसे कई कार्यों की याद नहीं आई, मगर अब चुनाव नजदीक देखते ही सब याद आने लगा है। उन्होंने जोड़ा कि जिन 22000 पदों को आज भरने की बात हो रही है, इन्हें अब रिक्त पदों को आज तक क्यों नहीं भरा गया। इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब भाजपा सरकार को देना चाहिए। उन्होंने इस बात को सोचनीय बताया कि भाजपा को उसकी कल्पना से ज्यादा प्रचंड बहुमत जनता ने दिया, लेकिन इसके बदले जनता को भाजपा सरकार क्या दे पाई। आज जिन कामों का श्रेय लेना भाजपा कोशिश कर रही है, उनमें से कई कामों की नींव कांग्रेस शासनकाल में रखी जा चुकी है।

श्री टम्टा ने कहा कि 05 सालों में अल्मोड़ा मेडिकल बनना तो दूर, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि कब शुरू हो पाएगा। अल्मोड़ा में कांग्रेस सरकार द्वारा एक बड़े उद्देश्य से स्थापित किए गए आवासीय विश्वविद्यालय को भाजपा सरकार लील गई। सोमेश्वर में आज तक महिला बेस अस्पताल के नाम पर एक ईंट नहीं लग सकी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बेरोजगारी में प्रथम प्रदेश बन गया है। यह भाजपा सरकार की उपलब्धि है और आज चुनाव नजदीक देख भाजपा सरकार को युवाओं व नौकरी देने की याद आने लगी।

सांसद ने कहा कि भाजपा गैरसैण को पिकनिक मनाने का अड्डा मानती है, इसलिए उसने गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की दिशा में कोई काम नहीं किया, जो उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावना पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो गैरसैण स्थाई राजधानी बनेगी और यह बात कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्राथमिकता से कमजोर वर्गों को उनके हक दिलाएगी और बेरोजगारी दूर करने के लिए बैकलाग समेत सभी रिक्त पदों को भरेगी।

उनका कहना था कि सरकारी व प्राइवेट दोनों सेक्टरों में रोजगार के अवसर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ग​ल​त नीतियों के कारण उत्तराखंड से कई बड़े उद्योगों का पलायन हो गया। जिससे रोजगार के अवसर बेहद कम हुए। श्री टम्टा ने भाजपा के पांच साल के कार्यकाल को चौपट बताया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजेश बिष्ट, दिनेश नेगी आदि भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments