HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, यूके : तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर की बस और कार...

बिग ब्रेकिंग, यूके : तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर की बस और कार से जोरदार भिडंत, दो गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

रामनगर में एक तेज रफ्तार कार की सड़क किनारे खड़ी बस और एक कार से हुई भीषण टक्कर में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथिमिक उपचार के लिए हॉयर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। कार में कुल सात लोग सवार थे।

Uttarakhand : यहां बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूटी, व्यापारी की हालत गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 07 लोग रूद्रपुर से फोर्ड एंडेवर कार संख्या यूके 06 एएस 10000 से रामनगर में कार्बेट पार्क घूमने आये थे। बीती देर रात इन्होंने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए सड़क पर खड़ी बस और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा नेशनल हाईवे-309 पर लोनिवि गेस्ट हाउस के नजदीक हुआ। इस दुर्घटना में बस और कार को काफी नुकसान पहुंचा। News WhatsApp Group Join Click Now

संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्ती, जल्दी करें आज हैं अंतिम तिथि

इस बीच आस—पास मौजूद लोग दौड़ कर आये और एंडेवर कार में सवार लोगों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। कार में सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। इधर मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि यह सभी लोग नशे की हालत में थे। जिस कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरकारी भर्ती : प्रिंसिपल, लेक्चरर समेत 1370 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

उधर एक अन्य हादसे में श्रीनगर गढ़वाल में कीर्तिनगर के जुयालगढ़ में आज बृहस्पतिवार की सुबह एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार सोहन (45 साल) देहरादून से श्रीनगर जा रहा था, तभी उसे नींद की झपकी आई और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर के पास जुयालगढ़ में अचानक कार पहाड़ी से टकराते हुए हाईवे पर पलट गई। उन्हें पुलिस ने अस्पताल भर्ती करा दिया है।

उत्तराखंड : राज्य में कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड : यहां खाई में गिरी मैक्स, 1 की दर्दनाक मौत, गम्भीर घायल अस्पताल भेजा

उत्तराखंड पुलिस रैंकर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments