HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आंदोलन पर जमे रहे खफा नौ जिला पंचायत सदस्य

Bageshwar News: आंदोलन पर जमे रहे खफा नौ जिला पंचायत सदस्य

— मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
— बैठक में समाधान का मौखिक आश्वासन मिला
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत सदस्यों का वित्तीय अनियमितताओं एवं विकास योजना के लिए मिली धनराशि का समान वितरण सहित अन्य मांगों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन 70वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मांगों के समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इधर प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी ने वार्ता कर आगामी 18 सितम्बर को सदन की बैठक आहूत की गई है। बैठक में उनकी मांगों के समाधान करने का आश्वासन दिया। जिस पर आन्दोलनरत सदस्यों ने कहा कि समस्या का समाधान ना होने तक आंदोलन जारी रखने निर्णय लिया है। उन्होंने 18 सितंबर तक उनकी समस्याओं का समाधान नही होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में 9 जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन 70वें दिन भी जारी रहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपनी समस्याओं का लिखित रूप में ज्ञापन व जिला पंचायत में हो रही मनमानी की शिकायत कई बार दे दी, लेकिन प्रशासन उनकी जायज मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को विश्वास में किये बैगेर कार्य कर रही है।

आंदोलनकारियो ने आज प्रभारी अपर मुख्य अधिकेकारी को दो टूक जबाब देते हुए कहा कि 18 सितंबर की बैठक से पहले अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है। वह आमरण अनशन प्रारम्भ शुरू कर देंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी एवं प्रशासन की होगी। इस अवसर पर इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, गोपा धपोला, रेखा आर्या, पूजा आर्या, वंदना ऐठानी, हरीश ऐठानी सुरेंद्र खेतवाल आदि मौजूद थे।

इधर प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी बसंत मेहता ने आन्दोलनरत सदस्यों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी 18 सितंबर की सदन की बैठक आहूत की गई है जिसमे उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा। जिस पर सदस्यों ने उनकी मांगो ले लिखित रूप में समाधान किये जाने की बात कही। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से भी आज दो बरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य पूरन गड़िया व गोपाल सिंह किरमोलिया ने भी आंदोलनरत सदस्यों से वार्ता की। जिस पर सदस्यों ने कहा कि वह अपनी मांगों पर अडिग है। अगर विकास के बजट जा समान वितरण का लिखित में आश्वासन मिलने पर ही वह अपना आंदोलन समाप्त करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments