HomeUttarakhandAlmoraAlmora : मनीआगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों को मिला लाभ

Almora : मनीआगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों को मिला लाभ

ADVERTISEMENTS
  • समाजसेवी मनीष सिंह नेगी ने लगवाया शिविर

सीएनइ रिपोर्टर अल्मोड़ा

समाज सेवा संगठन अध्यक्ष मनीष सिंह नेगी द्वारा मनियागर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया व नि:शुल्क दवाइयां भी पाई।

मनीष द्वारा शिविर में अनेक युवाओं का ब्लड ग्रुप भी नि:शुल्क चेक करवाया गया ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी फॉर्म में अपना ब्लड ग्रुप भरने के लिए 28 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा जाकर जांच ना करानी पड़े। शिविर में पहुंचे क्षेत्रवासियों का कहना था की समाज सेवा संगठन द्वारा किया जा रहा यह कार्य आज से पहले कभी भी किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा नहीं किया गया है।

मनीष सिंह नेगी ने कहा कि लगातार दूसरे शिविर में भी जनता का भरपूर सहयोग मिला है और समाज सेवा संगठन भविष्य में भी जागेश्वर विधानसभा के समस्त लोगो से ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा करता है। आपको बता दें कि यह मनीष सिंह नेगी द्वारा लगाया गया दूसरा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर था। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करने की बात कही है।

शिविर में डॉ. दीपक गैड़ा, केदार बिष्ट, कमल भट्ट, ललित नेगी, शंकर नेगी, रजत बगढ़वाल, भूपेंद्र खोलिया, कमल बनौला, लोकेश सुपयाल, कमल नेगी, गोलू अधिकारी, दीपक नेगी, दीपक कुमार, मोहन चम्याल, चंदन मेहरा , मन्नू बिष्ट, महेंद्र लाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments