HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : गुजरात का अगला सीएम तय, भूपेंद्र पटेल के नाम...

बिग ब्रेकिंग : गुजरात का अगला सीएम तय, भूपेंद्र पटेल के नाम पर बनी सहमति

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफ के बाद अब भूपेंद्र पटेल के नाम पर सर्वसम्मति बन गई है। अतएव तय हो गया है कि भूपेंद्र अब गुजरात के अगले सीएम होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था राज्य में अगला सीएम वही हो सकता है जिसे जनता जानती—पहचानत है। आखिर तक इस रेस में कई लोगों के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन अब भूपेंद्र पटेल के नाम पर सहमति बन चुकी है।

उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

ज्ञात रहे कि आज गांधीनगर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी। गांधीनगर स्थित कमलम कार्यालय में बीजेपी के तमाम विधायक पहुंचे। दफ्तर में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, कार्यकारी सीएम विजय रुपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद जोशी ओर तरुण चुग भी मौजूद रहे। अब गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे यह तय हो चुका है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : नदी किनारे मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, हुई शिनाख्त

भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाठलोडिया विधान सभा से विधायक हैं. इससे पहले भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी चेयरमैन रहे हैं। पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

काम की खबर : UAN को Aadhaar से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी

Uttarakhand Breakaing : यहां स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार, घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments