दिनेशपुर : एसओजी टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0

रूद्रपुर/दिनेशपुर। शनिवार को यहां लूट कांड के आरोपी के घर दबिश देने गई एसओजी टीम पर लोगों ने हमला कर दिया था। जिसका लाभ उठाकर आरोपी भाग निकला। इस दौरान टीम में शामिल एक दरोगा और महिला सिपाही भी चोटिल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


ADVERTISEMENTS

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रुद्रपुर में सेल्समैन से हुई 11 लाख रुपए की लूट की घटना के खुलासे में लगी एसओजी टीम ने पुख्ता जानकारी के आधार पर शनिवार देर रात को थाना क्षेत्र जगदीशपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में दबिश डाली।

इस दौरान आरोपी के परिजनों व कुछ ग्रामीणों ने एसओजी टीम पर हमला करने के साथ हाथापाई भी कर दी और रिवाल्वर छीनने की कोशिश की गई, इस दौरान एसओजी टीम में शामिल एक महिला कांस्टेबल और एसओजी के एक एसआई को गंभीर चोटे आई थी आरोपियों के द्वारा महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी भी की गई थी।

एसओजी टीम के द्वारा 10 लोगों के खिलाफ तहरीर थाने में सौंपा गई जिस पर दिनेशपुर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें