HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : SSB HC विजयपाल राणा की सैन्य सम्मान के साथ...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : SSB HC विजयपाल राणा की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTS
  • हार्ट अटैक से हो गया था निधन

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

एसएसबी की 11 वीं बटालियन धारचूला में तैनात हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा का शव उनके उत्तरकाशी स्थित पैत्रक आवास पहुंच गया है। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज रविवार सुबह 8.30 बजे विजयपाल राणा पार्थिव देह उत्तरकाशी स्थित उनके आवास पहुंची। इस मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

एसएसबी के जवान धारचूला से उनके पार्थिव शरीर को उत्तरकाशी लेकर आये। यहां तमाम लोग जवान के अंतिम दर्शन को पहुंच गये। उत्तरकाशी के केदारघाट में पूरे सै​न्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस मौक पर लोग विजयपाल राणा अमर रहे के नारे लगाते देखे गये। ज्ञात रहे कि हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा अपने पीछे एक बेटा, बेटी व पत्नी का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका  है। उनका परिवार वर्तमान में वार्ड 11 ज्ञानसू में रहता है, जबकि पैत्रक गांव पैतृक गांव पंचाण धनारी है। गत 9 सितंबर को चेस्ट पेन के बाद उन्हें धारचूला के नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments