HomeUttarakhandAlmoraAlmora : यहां खुद बीमार है सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा, जवाब...

Almora : यहां खुद बीमार है सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा, जवाब दे चुके चारों टायर

  • रास्ते में रूक गई, दुर्घटना का शिकार बनी तो कौन जिम्मेदार ?

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा, जैंती में मरीजों की सुविधा के लिए दी गई 108 एंबुलेंस सेवा खस्ताहाल बनी हुई है। एंबुलेंस के सभी टायर अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं और कभी भी किसी सम्भावित दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीएचसी में दी गई इस एंबुलेंस के सभी टायर वक्त के साथ बेकार हो चुके हैं, लेकिन इन्हें बदलने की जहमत आज तक नही उठाई गई है। यह एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र तक गर्भवती महिलाओं व अन्य गम्भीर मरीजों को लाने के लिए प्रयोग में लाई जा रही है। यदि किसी मरीज को रेफर करना होता है तब भी 108 सेवा की सबसे पहले जरूरत पड़ती है, लेकिन इस एंबुलेंस की यह दशा है कि यह कभी भी रास्ते में बैठ सकती है अथवा दुर्घटना का शिकार बन सकती है। हालत यह है कि इसके चारों टायर से तार बाहर निकलने लगे हैं और इनको तत्काल बदले जाने की आवश्यता है।

इधर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन नगरकोटी ने कहा कि यदि कोई मरीज लमगड़ा या जैंती से इस एंबुलेंस में हल्द्वानी या अल्मोड़ा के लिए रेफर किया जाये तो इस बात की गारंटी नही कि यह जर्जर वाहन उसे समय से गंतव्य तक पहुंचा ही दे। यदि मार्ग में यह एंबुलेंस टायर जवाब देने पर रूक जाये या दुर्घटना का शिकार हो जाये तो इसमें किसकी जवाबदेही होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 3 रोज के भीतर एंबुलेंस के टायर बदल इसकी फिटनेस की जांच नही हुई तो वह धरने पर बैठ जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments