HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे...

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को हुआ कोरोना, चिकित्सालय में भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे। आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अब दोनों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में ही हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे, लेकिन चार दिन पहले अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स दिखे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments