HomeBreaking NewsDDN : घोड़े पर गश्त करते मिले पुलिस के नए कप्तान जन्मेजय...

DDN : घोड़े पर गश्त करते मिले पुलिस के नए कप्तान जन्मेजय खंडूरी, कही यह बात…

सीएनई रिपोर्ट, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

राजधानी देहरादून के कप्तान जन्मेजय खंडूरी गत देर रात एक अलग ही अंदाज में दिखे। वह कुछ पुलिस कर्मियों के साथ जब घोड़े पर सवार होकर शहर का निरीक्षण करने पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया।

पुलिस के नए कप्तान का यह एक अलग ही अंदाज देखा गया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे और अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ हो, इसलिए पुलिस 24 घंटे ड्यूटी देती है। जहां अन्य सरकारी विभाग के अधिकारी सिर्फ ​दिन के समय अपनी ड्यूटी निभाते हैं, वहीं पुलिस की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

Uttarakhand Breaking : प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, इन 05 जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट

लालकुआं : पानी की टंकी में चढ़ गये विकलांग समिति के अध्यक्ष, हड़कंप

जन्मेजय खंडूरी ने भ्रमण के दौरान पाया कि कुछ लोग बगैर मास्क लगाये घूम रहे हैं, ऐसे लोगों को उन्होंने फटकार लगाते हुए कान पकड़वाये और सख्त हिदायत दी। इस बीच वह मसूरी डावर्जन तक गये। घंटाघर के पास भी कुछ देर तक रूके भी। इस बीच एसआई आरती कलूड़ा वाहनों की जांच करती दिखाई दीं। जिस पर कप्तान ने उन्हें शाबासी भी दी। News WhatsApp Group Join Click Now

Breaking : उत्तराखंड में भूकंप के झटके, यहां रहा केंद्र

खंडूरी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पुलिस बिना किसी दबाव के अपना कार्य करने के लिए कृत संकल्प है। असामाजिक गतिविधियां कतई बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि आम जनता स्वयं को सुरक्षित महससू करे इसलिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे। रात्रि ड्यूटी के लिए अलग से पुलिस अफसरों की तैनाती होगी।

हल्द्वानी : डिलीवरी के चंद मिनटों में महिला की मौत, अस्पताल में बवाल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments