HomeUttarakhandAlmoraAlmora : गैस सर्विस केंद्र में कार्मिकों ने किया प्रदर्शन, एक दिवसीय...

Almora : गैस सर्विस केंद्र में कार्मिकों ने किया प्रदर्शन, एक दिवसीय कार्य बहिष्कार, ठप रहा काम—काज

ADVERTISEMENTS

​समान कार्य समान वेतन व नियमितिकरण सहित 12 सूत्रीय मांगें

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुमाऊं—गढ़वाल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नियमितिकरण व समान वेतन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कर्मचारी आज एक दिवसीय कार्य बहिष्कार पर रहे। कार्मिकों ने यहां चौघानपाटा स्थित गैस सर्विस परिसर में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कार्मिकों की हड़ताल के चलते गैस सर्विस केंद्र में सभी काम—काज आज ठप रहा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज तमाम कर्मचारी गैस सर्विस केंद्र के बाहर एकत्रित हुए जहां उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समान कार्य समान वेतन एवं नियमितिकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलेवार आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर गौर नही किया गया तो 13 सितंबर से आंदोलन को उग्र रूप दे दिया जायेगा।

प्रदर्शन करने वालों में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिलेश बिष्ट, प्रबंधंक अल्मोड़ा गैस सर्विस भरत सिंह खाती, प्रबंधक टीआरएच अल्मोड़ा शीला साह, प्रबंधक धारानौला गैस दीपक जलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिलेश बिष्ट, प्रचार मंत्री हंसादत्त भट्ट, हेमा जोशी, ज्योति भट्ट, विशाल साह, नितिन गुरूरानी, संजय मेहरा, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, दरबान सिंह रौतेला, बचे सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments